Header Ads

Turner's syndrome क्या है ?

  

Turner's syndrome क्या है ?


Turner's syndrome एक प्रकार का गुणसूत्रीय विकार है। इस विकार की जानकारी सबसे पहले Henry Turner ने 1938 में दिया था। इस विकृति को Monosomy भी कहते है। जब व्यक्ति sex chromosome के लिए Monosomic अवस्था दर्शाता है, अर्थात उसमें केवल एक sex chromosome "X" उपस्थित होता है। इस परिस्थिति में chromosomes की कुल संख्या 46 (44+XX या 44+XY) के स्थान पर 45 (44+X) होती है। इसी disorder को Turner's syndrome कहते है।

इस रोग में व्यक्ति का शरीर अल्पविकसित तथा बंध्य (sterile) होता है, क्योंकि इस विकार वाले व्यक्ति में Reproductive organs का समुचित विकास नहीं हो पाता है। Turner's syndrome , Oogenesis या Spermatogenesis के समय chromosome में अवियोजन (non-disjunction) के कारण होता है। ऐसा विकार प्रायः female में होता है। और ऐसा लगभग 5000 लोगों के बीच किसी एक में होता है।


आगे पढे : Cytokinesis क्या है ? और यह कैसे होती है ?

2 comments:

Powered by Blogger.