Header Ads

Cosmozoic Theory (ब्रह्माण्डवाद) क्या है ?

   Cosmozoic Theory (ब्रह्माण्डवाद) क्या है ?

जीवों की उत्पत्ति के संबंध में वैज्ञानिक Richter (रिक्टर) ने वर्ष 1865 में Cosmozoic theory प्रस्तुत किया। इस सिद्धांत के अनुसार, पृथ्वी पर विद्यमान जीवों की उत्पत्ति पृथ्वी पर नहीं हुई बल्कि, ये ब्रह्माण्ड के अन्य ग्रहों से साधारण कणों एवं बीजाणुओं (Spores or Germs) के रूप में पृथ्वी पर आये है।

वैज्ञानिक Helmholtz (हेल्मोल्ज) ने वर्ष 1884 में यह अनुमान लगाया कि, पृथ्वी पर गिरते उल्कापिंडों के साथ Protoplasm (जीवद्रव्य) किसी न किसी रूप में पृथ्वी पर पहुँचे है और कालांतर में नये-नये जीवों की उत्पत्ति हुई।

नोबेल पुरस्कार विजेता रसायनशास्त्री Arrhenius ने वर्ष 1980 में यह विचार प्रस्तुत किया कि - जीव सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में व्याप्त हैं तथा उनके बीजाणु एक स्थान से अन्य स्थानों तक स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकते हैं। परन्तु उचित प्रमाण की कमी के कारण Cosmozoic theory जैव विकास की दुनिया में सर्वमान्य नहीं हो पाया।,,,


आगे पढे : Lamarckism (लामार्कवाद) क्या है?

3 comments:

Powered by Blogger.