Header Ads

Class Reptilia (सरीसृप वर्ग) के जीवों की क्या विशेषताएँ है?

     Class Reptilia (सरीसृप वर्ग) के जीवों की क्या विशेषताएँ है?

Reptilia वर्ग के जीव रेंगकर चलने वाले तथा Cold blooded (अनियततापी) होते है। अधिकांश Reptilia अपेक्षाकृत गर्म वातावरण में स्थल पर निवास करते है। परन्तु कुछ जलीय वातावरण में भी निवास करते है। इस Class में लगभग 6000 जीव प्रजातियाँ सम्मिलित है।

ऐसे जीवों की त्वचा Dry एवं Rough होती है। जिस पर बाह्य Epidermal scales (त्वचीय शल्क) अथवा अन्य Scutes (आवरण) पाया जाता है। सर्प तथा छिपकलियाँ केंचुली के रूप में अपने मृत शल्कों का त्याग करते है।

इन जीवों में Gills अनुपस्थित रहते है। ये फेफड़ों के द्वारा श्वसन करते हैं। इनके शरीर में Ribs (पसलियाँ) पायी जाती हैं, जो उनकी Body cavity के संकुचन एवं शिथिलन में सहायता करती है। इनका Heart सामान्यतः तीन Chamber (2 आलिंद तथा 1 निलय) में विभाजित रहता है। परन्तु मगरमच्छों का Heart चार Chambers में विभाजित होता है। इनमें साँपों को छोड़कर सभी में Nucleolus युक्त RBC पायी जाती है, तथा दो जोड़ी पैर होते है। इनमें Ambhibia की तरह आहार नाल, मूत्र वाहिका तथा प्रजनन गुहा एक ही स्थान Cloaca में खुलती है।

Reptilia में male एवं female जीव अलग-अलग होते है। इनमें Internal fertilization होता हैं। कुछ अपवादों को छोड़कर ये सभी Oviparous (अण्डज) होते है। इनके अण्डों पर Calcium निर्मित कवच होता है, जो लचीले, कठोर अथवा कोमल हो सकते है। Reptilia के उदहारण - Lizard (छिपकली), Snakes (सर्प), Turtle (कछुआ), Comodo dragon, Python, Crocodile आदि।


आगे पढे : Rh factor क्या है ?



1 comment:

Powered by Blogger.