Header Ads

Sun Spots (सूर्य कलंक या सूर्य धब्बे) क्या हैं ?

      

Sun Spots (सूर्य कलंक या सूर्य धब्बे) क्या हैं ?



Sun spots को हम सूर्य धब्बे अथवा सूर्य कलंक भी कहते है। गौर से देखने पर सूर्य की सतह पर कुछ काले रंग के धब्बे दिखाई पड़ते है। जो वास्तव में धब्बे नहीं है, बल्कि सूर्य के चारों ओर चलते हुए गैसों के आवरण है, जिनका तापमान आसपास के तापमान से 1500℃ कम होता है। इसी कारण ये धब्बेदार लगते है।

सूर्य धब्बे एक या दो दिनों से लेकर दो-तीन महीनों तक दिखाई देते है। जब सूर्य में धब्बे दिखाई देता है, तो उस समय पृथ्वी पर Magnetic storms (चुम्बकीय झंझावात) उत्पन्न होते है। इससे तार, रेडियो, टी वी आदि बिजली से चलने वाली मशीनों में गड़बड़ी आने लगती है। चुम्बक के सुई की दिशा भी बदल जाती है।

सूर्य धब्बों का एक पूरा चक्र 22 वर्षों का होता है, जिसे Sun spots cycle कहते है। पहले 11 वर्षों तक यह धब्बा बढ़ते जाता है। फिर उसके बाद के 11 वर्षों तक यह धब्बा घटते जाता है। इस चक्र के कारण ही सूर्य के चुम्बकीय क्षेत्र बदलते रहते हैं।


आगे पढे : Xerophyte क्या है ?

1 comment:

Powered by Blogger.