Mycoplasma (माइकोप्लाज्मा) क्या है ?
Mycoplasma सबसे सूक्ष्म, सबसे सरल तथा self- replication (आत्म प्रतिलिपिकरण) करने वाले जीवाणु हैं। इनकी कोशिका में Cell wall नहीं पायी जाती है, परन्तु वृद्धि एवं प्रतिलिपिकरण के लिए आवश्यक Cell oganelles जैसे plasma membrane, ribosome, double-stranded DNA आदि उपस्थित होते हैं।
Cell wall नहीं होने के कारण Mycoplasma को सामान्य रूप से Mollicutes (mollis=soft, cutis= skin) अर्थात कोमल त्वचा वाले जीव कहा जाता है। Mycoplasma को Bacteria, Virus एवं Fungi के बीच की कड़ी माना जाता है। cell wall नहीं होने के कारण इन पर सामान्य Antibiotics (प्रतिजैविकों) का प्रभाव भी नहीं पड़ता है। जैसे - Penicilline, Betalactum etc.
Mycoplasma,,,, Parasitic (परजीवी) अथवा Saprotrophic (मृतपोषी) दोनों प्रकार के हो सकते हैं, ये अब तक खोजी गई सबसे छोटी जीवाणु कोशिकाएँ हैं। इनके कोशिका का आकार लगभग 0.1 माइक्रोन होता है। ये ऑक्सीजन के बिना भी जीवित रह सकती हैं तथा विभिन्न आकारों में पायी जाती हैं।
For Bio students...
ReplyDelete