Header Ads

Glandular Epithelial Tissue (ग्रंथिल उपकला ऊतक) क्या है ?

    

Glandular Epithelial Tissue (ग्रंथिल उपकला ऊतक) क्या है ?



ये जंतुओं में पाये जाने वाली एक प्रकार का Columnar Epitheium (स्तंभाकार उपकला ऊतक) है। ऐसी Epithelial tissue, जो विभिन्न रस एवं हार्मोन स्रावण के लिए विशिष्टीकृत हो जाते है उन्हें Glandular epithelial tissue कहते है। ये जंतुओं की विभिन्न ग्रंथियों में पाये जाते है। इन ऊतकों की कोशिकाएँ स्तंभाकार एवं आयताकार होती है।

ये दो प्रकार की होती है:-

1. Unicellular glands :- यह मुख्यतः आँत एवं श्लेष्मा झिल्ली से निष्कासित ग्रंथिल कोशिकाएँ होती हैं। जैसे - आहारनाल की गॉब्लेट कोशिकाएँ।

2. Multicellular glands :- ये glands, ग्रंथिल कोशिकाओं का एक समूह होती है, तथा गहराई में पायी जाती हैं। जैसे :- लार ग्रंथियाँ। ये भी दो प्रकार के होते है --

a. Tubular :- ये ग्रंथियाँ नली के आकार की होती हैं। जैसे- स्वेद, स्वर तथा तैलीय ग्रंथियाँ आदि।

b. Alveolar :- इनमें कोष्ठ जैसा एक स्थान होता है जो इनका स्रावी भाग होता है। जैसे - लार ग्रंथियाँ तथा स्तन ग्रंथियाँ।


आगे पढे : Monera Kingdom (मोनेरा जगत) के अंतर्गत किस प्रकार के जीव पाये जाते है ?

1 comment:

Powered by Blogger.