Header Ads

Monera Kingdom (मोनेरा जगत) के अंतर्गत किस प्रकार के जीव पाये जाते है ?

    Monera Kingdom (मोनेरा जगत) के अंतर्गत किस प्रकार के जीव पाये जाते है ?

Monera Kingdom में सभी Prokaryotic जीवों को सम्मिलित किया गया है। इस जगत के जीव सूक्ष्मतम तथा सरलतम होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस जगत के जीव सबसे प्राचीनतम हैं। मोनेरा जगत के जीव उन सभी स्थानों में पाये जाते है जहाँ जीवन की थोड़ी भी संभावना मौजूद है, जैसे- मिट्टी, जल, वायु, गर्म जल के झरने (80℃ तक), हिमखंडों की तली, रेगिस्तान आदि में।

मोनेरा जगत (Monera kingdom) के जीवधारियों के प्रमुख लक्षण ----

* इनमें prokaryotic प्रकार का कोशिकीय संगठन पाया जाता है। अर्थात कोशिका में आनुवंशिक पदार्थ किसी झिल्ली द्वारा बँधा नहीं होता बल्कि जीवद्रव्य में बिखड़ा पड़ा रहता है।

* इनकी कोशिका भित्ति (cell wall) अत्यन्त सुदृढ़ रहती है। इसमें Polysaccharides के साथ Amino acid भी होता है।

* इनमें Nuclear membrane (केन्द्रक झिल्ली) अनुपस्थित होता है।

* इनमें Mitochondria, Golgy body तथा Vacoules भी अनुपस्थित होती हैं।

* ये प्रकाशसंश्लेषी , रसायन संश्लेषी या परपोषी होते हैं।

* कुछ सदस्यों में वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थिरीकरण (Fixation of atmospheric nitrogen) की क्षमता पायी जाती है।

Monera kingdom को चार भागों में बाँटा गया है - Bacteria, Actinomycetes, Archaebacteria और Cyanobacteria . 


जरूर पढे : Cell Theory (कोशिका सिद्धांत) क्या हैं?

2 comments:

Powered by Blogger.