Header Ads

कुशल नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति कैसे बनें ?

     
कुशल नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति कैसे बनें ?
पूरी दुनिया में सामान्य तौर पर दो तरह के लोग होते हैं। एक वे जो लीडर्स के रूप में जाने जाते है, और दूसरे वे जो केवल अनुयायी की तरह ही रह जाते हैं। ये चीजें हमें शुरुआत में ही निर्णय कर लेनी चाहिए कि अपने चुने हुए व्यवसाय अथवा क्षेत्र में लीडर बनना है या केवल अनुयायी बने रहना है। लेकिन इस निर्णय के बदले जो मिलता है, उसमे बड़ा भारी अंतर है। क्योंकि कोई भी अनुयायी उस परिणाम की उम्मीद नहीं कर सकता, जो एक लीडर को मिल सकता है। जबकि बहुत से अनुयायी उतने ही बड़े परिणाम की आशा करने की गलती करते हैं।

दोस्तों ! अनुयायी बनने में कोई अपमानजनक बात नहीं है। परन्तु अनुयायी बने रहना कोई तारीफ़ की बात भी नहीं है। यद्यपि अधिकांश महान लीडर्स अपने कैरियर की शुरुआत एक अनुयायी के रूप में ही की थी। वे महान लीडर्स इसलिए बने क्योंकि वे समझदार अनुयायी थे। जो व्यक्ति समझदारी से किसी लीडर का अनुसरण नहीं कर सकता, वह कभी सफल लीडर नहीं बन सकता। इस परिस्थिति का अपवाद बहुत ही कम मिलेंगे। वह व्यक्ति जो किसी सफल लीडर का सफलतापूर्वक अनुसरण कर सकता है, आम तौर पर वही अत्यन्त तीव्र गति से लीडर बनने की दिशा में स्वयं को विकसित कर रहा होता है। और एक कुशल अनुयायी बनकर अपने लीडर से ज्ञान हासिल करने का अवसर पाता है, अंततः वह भी एक कुशल लीडर के रूप में दुनिया को लोहा मनवाता है।

एक कुशल नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति बनने के लिए अपने अंदर कुछ महत्वपूर्ण गुण भी विकसित करने होंगे। जिससे हमारा व्यक्तित्व और खूबसूरत बनेगा। जैसे :-

* जोरदार आत्मविश्वास एवं अविचल साहस।

* खुद में आत्मनियंत्रण।

* विषम परिस्थिति में भी न्यायपूर्ण आचरण।

* विश्वास के साथ निर्णय लेने की क्षमता।

* सकारात्मक योजनाओं की निश्चितता।

* जितना मिले, उससे अधिक देने की आदत।

* आनंदायी व्यक्तित्व।

* सहानुभूति और समझ का संतुलन।

* व्याख्या करने की कुशलता।

* पूरी जिम्मेदारी लेने की क्षमता।

* निरंतर सहयोग की भावना।

दोस्तों ! यदि हम अपने अंदर मात्र इतने ही गुणों को एकत्रित कर अमल करें, तो निश्चित रूप से हम कुशलता पूर्वक किसी क्षेत्र में नेतृत्व का नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।



No comments

Powered by Blogger.