Xerophyte क्या है ?
पृथ्वी पर पाये जाने वाले ऐसे पौधे जो Xeric Habitat (शुष्क स्थानों) में उगते है, उसे Xerophyte कहते है। इन स्थानों पर जल या तो अनुपस्थित होता है या पौधे उसे प्रयोग नहीं कर पाते हैं। इसलिए इसे physiological dryness कहते है। आर्द्रता का अभाव, उच्च तापक्रम, प्रकाशीय अधिकता, अर्थात शुष्क स्थानों में पाये जाने वाले पौधे विपरीत परिस्थितियों से बचने के लिए अनुकूलित होते हैं। इनके जड़ तंत्र अतिविकसित एवं शाखायुक्त होते है।
ऐसे पौधों में जल-अवशोषण क्षमता अधिकतम होता है, क्योंकि इनकी जड़ों पर Root hairs और Root caps उपस्थित होते हैं। सामान्यतः कुछ पौधों के तने पर Cuticle layer पायी जाती हैं, जिससे जल का क्षय कम से कम होता है।
Xerophyte में आन्तरिक संवहन के लिए आवश्यक Xylem एवं Phloem tissue सुविकसित होते हैं। कभी - कभी पत्तियाँ काँटेनुमा संरचना प्राप्त कर लेती है। जैसे :- नागफनी, यूफोर्बिया, कैजुराइना आदि Xerophytic पौधे के उदाहरण है, जो प्रायः शुष्क स्थानों पर पाये जाते हैं।
आगे पढे : Class Reptilia (सरीसृप वर्ग) के जीवों की क्या विशेषताएँ है?
For Bio students...
ReplyDelete