विश्वास को शक्तिशाली बनाएँ ! क्यों ?
दोस्तों ! हर इंसान सफलता चाहता है। हर इंसान चाहता है कि उसे ज़िन्दगी का हर सुख मिले। कोई भी घिसट-घिसट कर आम ज़िन्दगी नहीं जीना चाहता। कोई भी सेकेंड क्लास नहीं दिखना चाहता है या इस तरह का जीवन नहीं गुजारना चाहता हैं।
विश्वास की शक्ति के बारे में कुछ भी जादुई या रहस्यमयी नहीं है। विश्वास इस तरह काम करता है, :- " मुझे विश्वास है कि मैं यह कर सकता हूँ " वाला रवैया हमें वह शक्ति, योग्यता और ऊर्जा देता है जिसके सहारे हम वह काम कर पाते हैं। जब आपको यक़ीन होता है कि आप कोई काम कर सकते है, तो आपको अपने आप पता चल जाता है कि इसे कैसे किया जा सकता है।
प्रत्येक दिन देश भर में लाखों युवा नई नौकरियाँ शुरू कर रहे हैं। ये सभी लोग चाहते है कि किसी दिन वे सफलता की चोटी पर पहुँचे और सफल बनें। परन्तु इनमें ज्यादातर लोगों को यह विश्वास नहीं है कि वे कभी चोटी पर पहुँच पाएँगे। और इसी कारण वे वहाँ तक नहीं पहुँच पाते है। अगर आप यह मान लेते है कि चोटी पर पहुँचना असंभव है, तो आप इन सीढ़ियों को नहीं ढूँढ़ पाएँगे जिनके सहारे आप चोटी पर पहुँच सकते हैं। ऐसे लोग ज़िन्दगी भर "औसत" व्यक्तियों की तरह ही व्यवहार करते रहते हैं।
परन्तु उनमें से कुछ लोगों को विश्वास होगा कि वे सफल हो सकते हैं। वे अपने काम के प्रति "मैं चोटी पर पहुँचकर दिखाऊँगा " वाला रवैया रखते हैं। और चूँकि उनमें ज़बर्दस्त विश्वास होता है इसलिए वे चोटी पर पहुँच जाते हैं। यह जानते हुए कि वे भी सफल हो सकते है - और ऐसा असंभव नहीं है - यह लोग अपने वरिष्ठ सफल व्यक्तियों के व्यवहार को ध्यान से देखते हैं। वे सीखते है कि सफल लोग किस तरह समस्याओं को सुलझाते हैं, और निर्णय लेते हैं।
दोस्तों ! जिस आदमी को यह विश्वास होता है कि वह काम कर लेगा, उसे उस काम को करने का तरीका भी सूझ जाता है। इसलिए हमें अपने विश्वास को हमेशा शक्तिशाली बनाये रखना चाहिए।,,,,,, तो आप भी निश्चित रूप से एक दिन आम से ख़ास व्यक्ति बन जाएंगे।,,,,,

आगे पढे : मन की खुशियाँ,,,,!
👌
ReplyDelete🙏💐💐💐
Delete