Header Ads

Green house effect (हरित गृह प्रभाव) क्या है ?


Green house effect (हरित गृह प्रभाव) क्या है ?
वायुमंडल में बढ़ती हुई हानिकारक गैसें जैसे- कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, आदि व्वायुमंडल की ऊपरी सतह पर जमकर पृथ्वी के तापमान में वृद्धि कर रही है। इसे Green house effect (हरित गृह प्रभाव) कहते है। वास्तव में ये गैसें पृथ्वी से वापस लौटने वाली अवरक्त किरणों को रोककर वातावरण को गर्म करती है। इस प्रकार के वातावरणीय तापमान को Global warming (वैश्विक ताप) कहते है।

यदि Global warming में वृद्धि इसी तरह से होती रहेगी, तो ध्रुवों पर स्थित बर्फ पिघलने लगेंगे और इसका सीधा प्रभाव समुद्री तटवर्ती शहरों पर पड़ेगा, जो जलमग्न हो जाएंगे। समुद्रों में स्थित कई द्वीप समूह का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए वैश्विक ताप पर नियंत्रण करना एक वैश्विक चुनौती के रूप में स्वीकारा गया है।

हमें वैश्विक तापमान को नियंत्रित करने के लिए हरित गृह प्रभाव को नियंत्रण में रखना होगा। और हरित गृह प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखना होगा।,, जो चुनौतिपूर्ण विषय है। अतः Green house effect आज की गंभीर वैश्विक पर्यावरणीय समस्या है।,,,,,



1 comment:

Powered by Blogger.