Header Ads

Ribosome (राइबोसोम) क्या है ?

     Ribosome (राइबोसोम) क्या है ?

Ribosome जटिल संरचना वाले सूक्ष्म कण हैं जो Prokaryotic तथा Eukaryotic दोनों प्रकार की कोशिकाओं में पाए जाते हैं। ये सामान्यतः Endoplasmic reticulum से संयुक्त होते हैं तथा Nucleus, Mitochndria तथा Chloroplast आदि कोशिकांगों में भी उपस्थित होते हैं।

Ribosome राइबोन्यूक्लिक अम्ल (RNA) तथा protein के संयोग से निर्मित होते है इसलिए इन्हें Ribonucleoprotein भी कहा जाता हैं। संरचनात्मक स्तर पर ये दो sub-units से निर्मित होते है। छोटी sub-unit पर m-RNA जुड़े होते हैं। ये दोनों उप इकाईयाँ एक उप इकाई के r-RNA तथा दूसरी उप इकाई के प्रोटीन के बीच अंतः क्रियाओं के द्वारा जुड़ी होती हैं।

Ribosome प्रोटीन का निर्माण करते हैं। विभिन्न कोशिकीय कार्यों जैसे - क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के पुनर्निर्माण अथवा रासायनिक प्रक्रियाओं के निर्देशन आदि के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

आकार एवं Sedimentation coefficient (अवसादन गुणांक) के आधार पर Ribosome दो प्रकार के होते है - 70S तथा 80S.

70S ribosome की बड़ी उप इकाई 50S तथा छोटी उप इकाई 30S होती हैं। 80S ribosome की बड़ी उप इकाई 60S एवं छोटी उप इकाई 40S होती है। कभी-कभी एक से अधिक ribosome एक साथ मिलकर एक विशिष्ट संरचना बनाते है, जिसे poly-ribosome या polysome कहते हैं।

Ribosome का मुख्य कार्य Amino acid के द्वारा Protein synthesis में सहायता करना है।



1 comment:

Powered by Blogger.