Mitochondria (माइटोकॉन्ड्रिया) क्या है ? इसे कोशिका का power house (ऊर्जा गृह) क्यों कहते है ?
Mitochondria की खोज Altman ने 1886 ई. में की थी। यह cytoplasm में पायी जाने वाली बहुत महत्वपूर्ण रचना है जो cytoplasm में बिखरी रहती है। Altman ने इसे Bioblast तथा Benda ने Mitochondria नाम दिया। इसका size और shape परिवर्तनशील होता है।
ये cytoplasm में Chondriomits, Filament, Chondrioconts और Chondriosphere के रूप में बिखरा रहता है। प्रत्येक Mitochondria एक outer membrane एवं एक inner membrane द्वारा चारो ओर से घिरी रहती है, तथा इसके बीच में एक तरल युक्त गुहा होती है, जिसे Mitochondrial cavity कहते हैं। Mitochondria की भीतरी झिल्ली से अनेक प्रवर्द्ध निकलकर Mitochondrial cavity matrix में लटके रहते है, जिन्हें Cristae कहते हैं। Cristae की सतह पर F1 कण या Oxysome पाये जाते है।
कोशिकीय श्वसन के दौरान glucose अणु का पूर्ण ऑक्सीकरण Mitochondria में ही सम्पन्न होती है। जिससे प्रचुर मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है। Mitochondria को ऊर्जा उत्पन्न करने के कारण कोशिका का power house (ऊर्जा गृह) कहा जाता है। इसे कोशिका का ऊर्जा गृह इसलिए भी कहते है, क्योकि 36 ATP अणु जो कि एक ग्लूकोज अणु के टूटने से बनते हैं, उनमें 34 ATP क्रेब्स चक्र के दौरान केवल Mitochondria में ही बनते हैं।
For Bio students...
ReplyDelete