Hydrophobia (हाइड्रोफोबिया) क्या है ?
Hydro का अर्थ जल तथा phobia का अर्थ भय होता है। और जल से भय वाली लक्षण Rabies (रेबीज) रोग से ग्रसित इंसानों में होता हैं। इसलिए रेबीज रोग को hydrophobia भी कहते है। ये रोग Rabies virus के संक्रमण से होता है।
यह एक सांघातिक रोग है। जिसका संक्रमण Central nervous system (केंद्रीय तंत्रिका तंत्र) में होता है। इसका संक्रमण पागल कुत्ते, भेड़िये, लोमड़ी आदि के काटने से होता है, क्योंकि यह रोग सर्वप्रथम इन्ही जंतुओं में होता है। इनके काटने से रोग के Virus शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। और उचित समय पर इलाज न की जाने पर Central nervous system को प्रभावित करते है।
यह रोग दो रूपों में देखने को मिल सकता है। पहले में उत्तेजना होती है, जल से भय उत्पन्न होता है और रोगी की आवाज कुत्ते के भौंकने जैसी निकलती है। दूसरे में रोगी को Paralysis, तेज बुखार और भयंकर सिरदर्द होता है तथा vomiting करने की Tendency और बेचैनी महसूस होती है।
इस रोग के उपचार के लिए Antirabies vaccine लगवाना चाहिए। इस टीके की खोज सर्वप्रथम लुई पाश्चर ने किया था।
For Bio students...
ReplyDeleteNice
ReplyDelete💐💐💐
Delete