Header Ads

Bryophyta (ब्रायोफाइटा) क्या है ?

Bryophyta (ब्रायोफाइटा) क्या है ?

Bryophyta भ्रूण (Embryo) बनाने वाले पौधों का सबसे साधारण एवं Primitive समूह है। इनमें Vascular tissue नहीं होता है। ये पौधे Terrestrial होने के साथ छायादार एवं नम स्थानों पर उगते हैं। इनके जीवन काल में पर्याप्त आर्द्रता की आवश्यकता होती है। कुछ वैज्ञानिक Bryophyta वर्ग को Amphibian group of plant kingdom कहते है।

इन्हें प्रथम स्थलीय पौधा माना जाता है। इनका मुख्य पौधा Gametophyte होता है। इसके सदस्य आकार में सूक्ष्म होते है। इनके अधिकांश भाग में Chloroplast होते हैं, जिसके कारण ये Autotrophs होते हैं। इनमे विभिन्न प्रकार के Vegetative reproduction होता हैं।

Bryophyta छोटे Thallus की तरह होते हैं जिनमे Stem एवं Leaves की तरह रचनाएँ मिलती हैं। इनमे Roots हमेशा अनुपस्थित रहती हैं, परन्तु Thallus के Ventral surface से Filament की तरह कई रचनाएँ निकलती हैं, जिन्हें Rhizoides कहते है। ये पौधों को स्थिर रखने तथा मृदा से खनिज लवण का अवशोषण करने में सहायक होती है। Bryophytes में Alteration of generation स्पष्ट रूप से पाया जाता है। ये दोनों पीढ़ियाँ Gametophyte तथा Sporophyte कहलाती है।

Bryophyta वर्ग के पौधे Soil erosion को रोकने में सहायता करते है। कुछ का प्रयोग ईंधन के रूप में होता है, कुछ के द्वारा Antiseptic बनाये जाते है। कुछ का प्रयोग शाकाहारी जंतुओं के चारे के रूप किया जाता है।

Bryophyta समूह के पौधों का कुछ उदहारण :- Riccia, Marchentia, Porella, Anthoceros, Sphagnum (Moss), Funaria (Moss). आदि।


1 comment:

Powered by Blogger.