Header Ads

हम कैसे सोच वाले इंसान है ? खुद को पहचानिये !

   

हम कैसे सोच वाले इंसान है ? खुद को पहचानिये !



पुरे संसार में सभी इंसानों की अगर बात करे, तो यह निष्कर्ष निकलता है कि मुख्य रूप से चार प्रकार के सोच रखने वाले अलग-अलग लोग हैं।

1. नकारात्मक सोच वाले:- ऐसे लोग जिंदगी को हमेशा नकारात्मक दृष्टि से देखते है।

2. साधारण सोच वाले:- ऐसे लोगों का विचारों पर नियंत्रण नहीं होता है। जब चाहें, जैसे चाहें विचारों के घेरे में चले जाते हैं। इनका नियंत्रण परिस्थितियों एवं अन्य लोगों के हाथ में होता है। ये विचारों का चुनाव नहीं कर पाते हैं।

3. सकारात्मक सोच वाले:- ऐसे लोग जिंदगी के उजले पक्ष को देखने का प्रयास करना चाहते है। अच्छा देखते हैं, अच्छा सुनते हैं और अच्छा सोचते है। लेकिन इसके बावजूद भी सिर्फ सकारात्मक सोचना ही अपेक्षित सफलता की गारंटी नहीं होती।जब तक यह सकारात्मक सोच एक्शन में परिवर्तित नहीं होती, तब तक सफलता संदिग्ध रहती है। ऐसे सोच वाले की एक खामी यह है कि यह अक्सर आदर्शवाद, दूसरों को खुश करने, सबको हाँ कहने और हर परिस्थिति में एडजस्ट करने पर आधारित होती है।

4. बेमिसाल सोच वाले:- ऐसे सोच वाले एक्शन प्रधान होते हैं। ये सिर्फ अपने लक्ष्यों की दिशा में सोचते है। अन्य लोग इनकी सोच को प्रभावित नहीं कर सकते है। समस्या की जगह समाधान ढूँढते हैं। ये केवल अच्छा सोचते ही नहीं, बल्कि उसे सच करके दिखाते हैं। इनके जीवन का रिमोट कंट्रोल इनके पास होता हैं। इनकी भाषा और सोच सामान्य लोगों से अलग होती है।

बहुत कम लोग स्थायी रूप से सकारात्मक सोच या बेमिसाल सोच वाले होते है। विभिन्न घटनाओं के दौरान सोच की श्रेणियाँ भी बदलती है लेकिन प्रश्न यह हैं कि हम कैसे सोच वाले है, और हमें कैसा सोच वाला होना चाहिए ?


आगे पढे : यकीन मानिये आप ही है सबसे अमीर इंसान !

No comments

Powered by Blogger.